सैनिकों के सम्मान की जिम्मेदारी सरकार की : कर्नल शरद शरण
शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कैप्टन ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण का सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक के दौरान कर्नल शरद शरण ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान और उनके परिवारों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सैनिकों और शहीद परिवारों की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में सैनिक हित में लिए गए फैसलों की सराहना की। यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में समस्याओं पर मंथन बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.