औरैया, फरवरी 1 -- दिबियापुर, संवाददाता। रविवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही समिति की ओर से प्रकाशित होने वाली पत्रिका के लिए सदस्यों से लेख, कविता और संस्मरण शीघ्र उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं मंत्री रमेश कुमार शुक्ला के संचालन में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर फरवरी माह में जन्मदिन मनाने वाले ज्ञानचन्द्र सक्सेना और योगेश्वर पाण्डेय का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एक दर्जन से अधिक लोगों को अंगवस्त्र देकर नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। बैठक में पहली बार शामिल हुए पूर्व मंत्री लखन सिंह राजपूत एव...