सैनिकों का त्याग और समर्पण युवाओं को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा : राज्यपाल
रांची, जुलाई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड की ओर से कारगिल विजय दिवस पर रविवार को इटकी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में राज्यपाल ने 40 वीर नारियों के साथ 25 कारगिल योद्धाओं को सम्मानित किया। तीन फ्रीडम फाइटर और राष्ट्रीय फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना राष्ट्रधर्म का पालन किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के लिए प्रेरित करता रहेगा। राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्ट्रप्रेम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.