कानपुर, मई 16 -- कानपुर। सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटर फतेहगढ़ के जवान, अग्निवीर व उनके आश्रित देश की सेवा करते हुए एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा व मानव रहित विमान प्रणाली को सीख सकेंगे। रेजीमेंट व सीएसजेएमयू कानपुर के बीच शनिवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। यूनिवर्सिटी अपने डी-कोड पहल के तहत उन्हें उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास में मजबूत करेगा। सैन्य उत्कृष्टता और शैक्षणिक सशक्तीकरण की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इस रणनीतिक सहयोग के माध्यम से सैन्य समुदाय को यूजीसी-डीईबी से मान्यता प्राप्त स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों तक सुविधा मिल सकेगी। पात्र व्यक्ति कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और आर्ट्स में डिग्री हासिल कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- पैकेज स्टोरी: डीयू ने पीजी दाखि...