चंदौली, अप्रैल 17 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सैदूपुर कस्बा स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण से शुक्रवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के उपरांत शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।कलश यात्रा में 108 कलश सिर पर धारण किए पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सैदूपुर, सरैया और बसाढी कस्बों का भ्रमण किया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा का नेतृत्व वृंदावन धाम की कथा वाचिका आचार्य बाल विदुषी पूर्णिमा जी ने किया, जिन्होंने नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी दिया।नगर भ्रमण के उपरांत कलश यात्रा सैदूपुर बाजार स्थित राइस मिल प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- पीत वस्त्रों में सजी आस्था, निकली कलश यात्रा यहीं से शुक्रवार की...