सैदुलाजैब इमारत हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो: देवेंद्र यादव
नई दिल्ली, जून 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सैदुलाजैब में पांच मंजिला इमारत ढहने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण और निगम में भ्रष्टाचार के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की जान गई। यादव ने कहा कि 2015 से इमारत को अवैध घोषित किए जाने और पुलिस की चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि पिछले 16 वर्षों में दिल्ली में 21 इमारतें ढहने से 136 लोगों की मौत और 178 लोग घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- BARC इंटरव्यू पास कर बनने वाला था वैज्ञानिक, जॉइनिंग लेटर आने से पहले दिल्ली हादसे ने ले ली जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.