जहानाबाद, मार्च 11 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के सैदीचक गांव में ब्रह्म भोज के दौरान हुई विवाद और मारपीट की घटना को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से सूचक अवध तिवारी ने गांव के ही चिंटू कुमार, हरेंद्र पांडे सहित 13 लोगों के खिलाफ मारपीट करने एवं ब्रह्म भोज का सारा खाना फेंक देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, वहीं दूसरे पक्ष से कांति देवी ने गांव के ही अवध तिवारी सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...