प्रयागराज, मार्च 31 -- हंडिया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मंगलवार को पुलिस लाइन में खुलासा किया। डीसीपी ने बताया कि सोमवार की देर रात सैदाबाद तिराहे के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पावर हाउस नहर पुलिया के पास संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर शैलेंद्र पटेल निवासी मोहम्मदाबाद बेलहरा थाना उतरांव को गिरफ्तार किया। साथ ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने भेस्की पुलिया के पास से तीरथ सरोज निवासी सिंधापुर मंसूराबाद थाना नवाबगंज को पकड़ा और एक अन्य नाबालिग को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.