सैदाबाद चौकी परिसर में विराजे संकटमोचन हनुमान, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण प्रतिष्ठा।
गंगापार, जून 30 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नवनिर्मित सैदाबाद पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। चौकी प्रांगण में भगवान हनुमान की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान हनुमान की स्थापना की। इस अवसर पर एसीपी शेषधर पांडेय, हंडिया कोतवाल अनूप सरोज, सैदाबाद चौकी प्रभारी गौरव तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुंदरकांड के साथ पढ़ा विनय चालीसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.