गाजीपुर, अप्रैल 23 -- सैदपुर/ खानपुर। क्षेत्रवासियों को अब अयोध्या धाम जाने के लिए टुकड़ों में सफर करने की परेशानी से छुटकारा मिल गया है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने गुरुवार को गाजीपुर वाया सैदपुर से अयोध्या धाम तक नई बस सेवा का शुभारंभ किया। नगर के तहसील गेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल से भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय और परिवहन विभाग के एआरएम अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस सिधौना पहुंचने पर फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना भी की गई। इस दौरान बस को फूल-मालाओं से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- तहसील से राजधानी बस सेवा का शुभारंभ आज पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन लोगों में नई सेवा को लेकर उत्साह देखने को मिला।नगर की पूर्व चेयरमैन शीला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.