गाजीपुर, अप्रैल 28 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2 का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला मुख्यालय के बाद सैदपुर सीएचसी में स्थापित यह दूसरा वन स्टॉप सेंटर है, जो घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं और संकटग्रस्त बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में कार्य करेगा। यहां पीड़ितों को एक ही छत के नीचे चिकित्सा सहायता, कानूनी परामर्श, मनोसामाजिक काउंसलिंग, अस्थायी आश्रय और पुलिस सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- महिलाओं-बालिकाओं को दी अधिकारों की जानकारी यह केंद्र मिशन शक्त...