अमरोहा, मई 8 -- नौगावां सादात, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में बुधवार दोपहर खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकाल आमने-सामने आए दोनों तरफ के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। खेतों से पथराव शुरू होते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों ओर से पत्थर बरसते रहे। गांव में चौतरफा घिरे सिपाहियों ने थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाकर बमुश्किल बिगड़ते हालात संभाले। संघर्ष में दस से अधिक लोग लहुलुहान हो गए। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मामले में 34 नामजद के अलावा 40-50 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भी किया गया है。 यह भी पढ़ें- सैदपुर में खेत की मेढ़ काटने पर दो पक्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.