गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर (सैदपुर)। सैदपुर कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर ही प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से बेची जा रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी प्रतिबंधित मछली की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर गंभीर नहीं है। बता दें कि जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के नुकसान सहित अन्य कारणों से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मांगुर मछली को वर्ष 2000 में ही प्रतिबंधित कर दिया था। वर्तमान में मांगुर मछली के पालन व बेचने पर रोक है। लेकिन इसके बाद भी धड़ल्ले मछली बिक रही है। मत्स्य इंस्पेक्टर आनंद जायसवाल ने बताया कि मांगूर मछली प्रतिबंधित है। यदि यह मछली कोई बेच रहा है तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.