गाजीपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सैदपुर क्षेत्र में प्रस्तावित फायर स्टेशन के निर्माण को लेकर राहत की खबर है। लंबे समय से धनाभाव के कारण रुका पड़ा निर्माण कार्य अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शासन की ओर से सैदपुर फायर स्टेशन के लिए तीन करोड़ 38 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद निर्माण कार्य को गति मिलने की संभावना बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार सैदपुर में दो यूनिट के फायर स्टेशन के निर्माण की कुल लागत लगभग छह करोड़ 77 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें पहले चरण में करीब एक करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से फाउंडेशन का कार्य पहले ही कराया जा चुका है। इसके बाद धन की कमी के कारण आगे का निर्माण कार्य कई वर्षों से रुका हुआ था। अब शासन से अतिरिक्त बजट जारी होने के बाद विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.