गाजीपुर, मार्च 15 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेखपुर स्थित पंप नहर के पूर्व नगर के वार्ड एक में एक मासूम बच्चे को लेकर जा रहे 2 बच्चों को लोगों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने सबसे छोटे बच्चे को लेकर जा रहे बाकी दोनों बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं तीसरे बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। नगर के वार्ड एक में नंदलाल स्वामी गुमटी में टॉफी बिस्कुट आदि बेचकर परिवार चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात में दुकान बंद कर वो जाने ही वाले थे कि शेखपुर की तरफ से 3 बच्चे अंधेरे में आते दिखे। बच्चों को देख वहां के कुत्ते तीनों को घेरते हुए भौंकने लगे। ये देख नंदलाल ने कुत्तों को भगाकर बच्चों को सुरक्षित किया। उनमें सबसे बड़ा बालक ही 8 वर्ष का था। वहीं दूसरा 6 साल व तीसरा करीब ढा...