बिहारशरीफ, मई 2 -- एकंगरसराय। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गये थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि एक पक्ष के राजू यादव व सोना देवी और दूसरे पक्ष से राकेश कुमार व सोनम देवी को गिरफ्तार किया गया है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...