बागपत, फरवरी 24 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के सैदपुर गांव में बंदरो ने हमला कर पिछले दो दिनों में आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया।घायलों ने अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाया और प्रशासन से बंदरो से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्र के सैदपुर गांव में बंदरों ने ग्रामीणो का जीना मुहाल कर रखा है और गांव में जमकर उत्पात मचा रहे है। बंदरों के आतंक से ग्रामीण अपने घरों की छतों पर जाने से कतरा रहे है। पिछले दो दिनों में खूंखार बंदरों ने सुरेश देवी के पैर,3 वर्षीय धैर्य के गाल और आशु के हाथ पर काट लिया और इसके अलावा दो दिन पहले भी तीन लोगों के काटकर उन्हें घायल कर दिया था।घायलों ने पिलाना सीएचसी और जिला अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया और इंजेक्शन लगवाए। ग्रामीणो का कहना है कि गांव में बंदरो की तादात इतनी बढ़ गई है कि अब तो बच्चों को बाहर भेजने से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.