पटना, मार्च 2 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सैदपुर और बाकरगंज भूमिगत नाला पर सड़क से जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने सोमवार को सैदपुर और बाकरगंज भूमिगत नाला निर्माण के साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर और डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी इसे आकर कई बार देखा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। इसके पूर्ण होने से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी। साथ ही न्यू पटना बाईप...