अमरोहा, अप्रैल 3 -- सैदनगली, संवाददाता। गुरुवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में करीब 24 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पास कर लिया गया। नगर में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बजट प्रस्तुत करते हुए चेयरपर्सन डॉ.अनुकृति चौधरी ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत को विभिन्न मद से करीब 10.30 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि आठ करोड़ रुपये खर्च हुआ।चालू वित्तीय वर्ष के लिए 24 करोड़ रुपये का बजट पटल पर रखा गया जिसे सभी सदस्यों से हर्ष ध्वनि से पास कर दिया। चेयरपर्सन ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत में 110 फीट ऊंचा घंटाघर का निर्माण कराया गया है। करीब 100 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना हुई है। मेहंदीपुर में बारात घर, स्टडी सेंटर व डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क का निर्माण हुआ है। कस्बे में संभल-हसनपुर मार्ग व कब्रिस्तान के समीप सैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.