सैदनगली में पीआरवी पर पथराव, पुलिसकर्मियों से अभद्रता
अमरोहा, जून 25 -- हसनपुर, संवाददाता। पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर शराबी युवक ने पथराव कर दिया। पीआरवी का शीशा टूट गया। शराबी ने पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की। मौके पर मची अफरातफरी के बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चालान किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को पीआरवी 6770 पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव चौकूनी में कपिल पुत्र बुद्धन का अपनी पत्नी एवं परिजनों के साथ विवाद हो रहा है। सूचना पर पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पीआरवी पर तैनात आरक्षी सोनू पंवार ने बताया कि पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा था कि इस दौरान शराब के नशे में धुत कपिल आक्रामक हो गया और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.