अमरोहा, जून 16 -- हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली के गांव जीहल में रविवार रात चोरों ने दो घरों से नकदी व आभूषण समेत लाखों रुपये का माल समेट लिया। सोमवार मामलों की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। यह भी पढ़ें- भगवानपुर के हांसी केवल गांव में लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक रविवार रात किसी वक्त चोर दीवार फांदकर गांव निवासी सरफराज पुत्र मुशाहिद के घर में घुस गए। यहां से 15 हजार की नकदी, सोने-चांदी के कीमती आभूषण व कपड़े आदि सामान समेट लिया। बताया जा रहा है कि सरफराज के घर की एक दीवार जंगल की ओर है, जिधर से होकर चोर घुसे। उधर, गांव के महिपाल के घर में घुसे चोरों ने उसकी सो रही पत्नी गुड्डी के कान से सोने से कुंडल निकाल लिए। गुड्डी को ...