अमरोहा, जनवरी 4 -- सैदनगली नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक मेहंदीपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बिजली का 100 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इसके बाद से पूरे वार्ड की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। बताया जा रहा कि मेहंदीपुर के वार्ड एक में लगा यह ट्रांसफार्मर पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति करता था। शनिवार रात जब लोग अपने घरों में सो रहे थे तभी चोरों ने ट्रांसफार्मर को खंभों से नीचे उतारा और उसका कीमती तेल व तांबे का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब लोगों की नींद खुली और बिजली न आने की जांच की गई तब चोरी का खुलासा हुआ। ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण वार्ड के 500 से अधिक परिवारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.