अमरोहा, अप्रैल 2 -- ​सैदनगली। नगर पंचायत में बुधवार को चेयापर्सन डॉ.अनुकृति चौधरी ने वार्ड नंबर एक में सड़क और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेहंदीपुर रोड से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर स्वच्छता प्रेरक एवं भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने कहा कि नगर पंचायत के हर वार्ड में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आमजन को जलभराव और जर्जर रास्तों से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज, दयानंद चौधरी, रोहित चौधरी, धारा सिंह, अमित प्रजापति, वागेश चौधरी, अमित गुर्जर, भगवत खड़गवंशी, नीरज कश्यप, अमित भाटी, फजले अब्बास, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...