अमरोहा, अप्रैल 1 -- हसनपुर, संवाददाता। सैद नगली नगर पंचायत में सफाई एवं अतिक्रमण हटाने के दौरान सफाई कर्मियों से मारपीट कर दी गई। चालक से मारपीट करते हुए जेसीबी का शीशा फोड़ दिया गया। आरोपी दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मी विकास पुत्र सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वह अपने साथी अर्जुन, संजीव कुमार व जेसीबी चालक मोनू सिंह के साथ बीती 29 मार्च की रात वार्ड नंबर तीन व चार के मुख्य हाईवे किनारे मिट्टी हटाकर सफाई कार्य कर रहा था। इस दौरान जब वह राजपाल सैनी पुत्र गंगासरन सैनी की दुकान के पास पहुंचे तो यहां मिट्टी का ढेर था। जेसीबी से मिट्टी हटानी शुरू की तो राजपाल सैनी ने गाली-गलौज व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के संग जेसीबी का शीशा फोड़ दिया। सफाई कर्मियों में भगदड़ मच गई। थाने पर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.