रामपुर, जनवरी 10 -- सनातन धर्म के प्रति आस्था को प्रबल करने के उद्देश्य से युवाओं ने 147 फीट ऊंचे टावर पर भगवा ध्वज फहराया है। रात्रि में टावर पर लगाए गए ध्वज की भगवा रोशनी काफी दूर से देखी जा रही है। सैदनगर में एक नेटवर्क टावर पर लगाए गए भगवा ध्वज की चर्चा दूर-दूर तक है। क्षेत्र के युवाओं ने पूर्व नियोजित योजना के तहत यह कार्य किया है। ध्वज पर लाइट भी लगाई गई है जिसकी रोशनी रात्रि में काफी दूर से दिखाई देती है। युवाओं के अनुसार वे समय-समय पर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और सामाजिक सहभागिता के लिए इस तरह के कार्य करते रहते हैं। इससे पूर्व युवाओं की टोली हरिद्वार कांवड़ यात्रा में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता कर चुकी है। युवाओं ने बताया कि इसी क्रम में आगे भी अन्य टावरों पर भगवा ध्वज लगाने की योजना है। इस अवसर पर अजय सैनी, राजतिलक सैनी, विपिन सैनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.