रामपुर, दिसम्बर 13 -- प्रसव के दौरान गुरुवार शाम जच्चा-बच्चा की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पहले गर्भवती को गांव के पास ही किसी चिकित्सक को दिखाया था। हालत बिगड़ने पर परिजन गर्भवती को मुरादाबाद ले गए। जहां प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिजन मृतिका का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता के मझरा गांव का है। गांव निवासी इकबाल की पत्नी सलमा (32) गर्भवती थी। समय पूरा होने पर परिजनों ने गर्भवती को पास के ही गांव की एक क्लीनिक में भर्ती कराया। डॉक्टर ने देखने के बाद गर्भवती महिला को कुछ दवाएं आदि दीं। इसके कुछ देर के बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और महिला को मुरादाबाद निजी चिकित्सक के यहां ले गए। गर्भवती को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.