सैदनगर में डिवाइडर से बाइक टकराई, पति की मौत
रामपुर, मई 16 -- कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति सड़क के डिवाइडर से टकरा गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल पति-पत्नी और मासूम बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही पति को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन बिना कानूनी कार्यवाही के मृतक का शव लेकर घर चले गए। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र की एकता चौकी स्थित स्वार रोड का है। टांडा क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी मोहम्मद शमशाद अपनी पत्नी के साथ बाइक से मासूम बच्चे की दवा दिलाने रामपुर जा रहे थे। बताते हैं एकता चौकी के पास पीछे से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लगने लगी। मौके पर मौजूद राहगीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.