सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- सीतामढ़ी। भूमि बचाओ संघर्ष समिति (सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट) के प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मिलकर सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लेने की मांग की। नया सचिवालय स्थित मंत्री के कार्यालय कक्ष में हुई मुलाकात के दौरान समिति ने 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के साथ सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार पिंटू भी मौजूद थे। समिति के प्रो. (डॉ.) आनंद किशोर ने कहा कि सीतामढ़ी कृषि प्रधान और सीमित भूमि वाला जिला है। यहां टाउनशिप के बजाय कृषि विशेष क्षेत्र, नदी जल प्रबंधन तथा कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना की जानी चाहिए। उन्होंने लैंड पुलिंग, लैंड लॉक और लॉटरी सिस्टम से भूमि आवंटन को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में विभिन्न परियोजनाओं के कारण बड़ी मात्रा में...