गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद, वंदना। एडवांस्ड लेवल टेलीकॉम ट्रेनिंग सेंटर (एएलटीटीसी) में उत्तर प्रदेश दूरसंचार अभियंत्रण सेवा के 63 अधिकारियों को आधुनिक दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सैटेलाइट ट्रैकिंग, नेटवर्क कंट्रोल सिस्टम और आपात संचार में सैटेलाइट प्रणालियों की भूमिका के बारे में बताया गया। सेंटर के प्रधान महाप्रबंधक पीएन दोहरे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हुआ। बैच समन्वयक इंजीनियर केके एस यादव और योगेंद्र प्रताप ने प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...