गया, जून 11 -- सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर गया जी में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। अखिल भारतीय किसान महासभा ने सरकार की लैंड पुलिंग नीति को किसानों की जमीन हड़पने की तैयारी बताते हुए बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को गया जी के रेहुआ गांव में किसान महासभा की बैठक हुई। बैठक में राज्य अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने बड़े स्तर पर आंदोलन करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर खेती की जमीन कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाकपा-माले व खेग्रामस की बैठक में जन आंदोलन चलाने का निर्णयबैठक में प्रस्तावित आंदोलन उन्होंने政府 पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सैटेलाइट टाउनशिप का सपना दिखाकर हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन पर कब्जे की पटकथा लिखी जा रही है। उन्होंने क...