पटना, जून 17 -- Samrat Choudhary Bihar Cabinet Decisions: बिहार सरकार ने राज्य में प्रस्तावित 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के जमीन की खरीद-बिक्री और ट्रांसफर पर लगी रोक के नियमों में राहत मिल गई है। जमीन मालिक अब पारिवारिक संकट, शादी जैसे बड़े खर्च या विशेष परिस्थिति में अपनी जमीन सरकार को बेच सकते हैं। सम्राट कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को रैयतों जमीन को अधिग्रहित करने का अधिकार दे दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में बुधवार शाम कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। सम्राट कैबिनेट ने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे प्रोत्साहन योजना को भी मंजूरी दी है। खासकर आदिवासी और जंगली क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए इससे रोजगार के अवसर खुलेंगे।5 ...