गया, जून 29 -- सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना और लैंड पुलिंग नीति के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने शहर की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से निकला प्रतिवाद मार्च राय काशीनाथ मोड़, कचहरी होते हुए समाहरणालय पहुंचा, जहां सभा आयोजित कर सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- जमुई: विस्थापित किसानों के पुनर्वास को लेकर भाकपा माले के नेतृत्व में पदयात्रा शुरूसभा का आयोजन सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव निरंजन कुमार, किसान महासभा के जिला सचिव बालेश्वर प्रसाद यादव, माले नगर प्रभारी तारिक अनवर और जिला कमेटी सदस्य सिद्धनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन बड़े पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार...