नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क ऑथराइजेशन और सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर्स को स्पेक्ट्रम आवंटन से जुड़े परामर्श पत्र पर सुझाव भेजने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। ट्राई द्वारा परामर्श पत्र आठ अप्रैल को जारी किया था, जिस पर लिखित सुझाव एवं टिप्पणी भेजने की आखिरी तारीख 6 मई और काउंटर-कमेंट्स भेजने की तारीख 20 मई तय की गई थी। ट्राई से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उद्योग संगठनों और अन्य हितधारकों की मांग को देखते हुए सुझाव देने की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।अब लिखित टिप्पणियां 13 मई तक और काउंटर-कमेंट्स 27 मई तक भेजे जा सकेंगे। सुझाव और काउंटर-कमेंट्स advmn@trai.gov.in पर भेजे जा सकते हैं। अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए ट्राई के सलाहकार (ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.