रुद्रपुर, फरवरी 24 -- किच्छा, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खुरपिया में निर्माणाधीन सैटेलाइट एम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण संस्था नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) को श्रमिकों और उपकरणों की संख्या बढ़ाकर मई तक चिकित्सालय का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डीएम ने बताया कि आगामी 15 अगस्त से सैटेलाइट एम्स की ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। मंगलवार को डीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था के महाप्रबंधक शंकर बालू को निर्देश दिए कि प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.