सैटेलाइट इमेज विश्लेषण की तकनीकों से रूबरू होंगे प्रतिभागी
प्रयागराज, जून 29 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में सोमवार को 'समकालीन अनुप्रयोगों के लिए सैटेलाइट इमेज विश्लेषण' विषय पर आयोजित तीसरी सप्ताहव्यापी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को सैटेलाइट इमेज प्रोसेसिंग, रिमोट सेंसिंग तथा मशीन लर्निंग आधारित आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण प्रदान करना है। संयोजक डॉ. त्रिलोकी पंत ने कहा कि सैटेलाइट इमेज प्रोसेसिंग वर्तमान समय में अनुसंधान एवं विकास का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट इमेजिंग की मदद से विशाल भौगोलिक क्षेत्रों की सटीक और प्रभावी निगरानी संभव हो पाती है। इसका उपयोग भूमि उपयोग एवं भूमि आवरण मानचित्रण, वनों की कटाई के आकलन, शहरी विस्तार के अध्ययन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.