बांका, मई 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के सैजपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी साथ ही सूचना मिलने पर बांका थाना पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त वृद्ध रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान देवघर-सरायगढ़ पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजर रही थी और वह उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक की पहचान इस...