सैजनी नदी के पुल की मरम्मत हुई शुरू, 20 तक रहेगा बंद
रामपुर, जून 11 -- केमरी-बिलासपुर मार्ग स्थित सैंजनी नदी के पुल पर गुरुवार से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। इससे पहले ही पुल से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया। यह डायवर्जन आगामी 20 जून तक के लिए लागू की गई है। मालूम हो कि केमरी से बिलासपुर की ओर जाने वाले मार्ग स्थित सैंजनी नदी का पुल करीब 56 वर्ष पुराना है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी हादसा हो सकता है। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार को पुल की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूर करते हुए शासन ने 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर जारी कर दी। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विभाग ने कार्यदायी संस्था को मरम्मत कार्य सौंप दिया। मरम्मत कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है। अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.