सीवान, मई 31 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सैचानी गांव के उत्तर स्थित चवर में गुरुवार की रात में बिजली के पोल से 11 हजार केवीए के ओपेन तार की चोरी करते दो चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। करीब 50 पोल से तार काटने के बाद इन चोरों द्वारा उसे बंडल बनाया जा रहा था। तभी गांव के बाहर टहलने के लिए निकले कुछ लोगों की नजर इनपर पड़ गई।

ग्रामवासियों की सक्रियता ग्रामीणों ने चोरी की गई तार के साथ दोनों चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, इस दौरान इस अपराध में शामिल कुछ और चोर अंधेरे का लाभ उठाकर पिकअप वाहन से चोरी की तार लेकर फरार हो गए। ये दोनों चोर पिकअप का आने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना सैचानी गांव पुल के समीप से लेकर विशुनपूरा ब्रह्मबाबा स्थान तक हुई है। देर रात ग्रामीणों को तार काटे जाने की ...