मऊ, अप्रैल 12 -- दोहरीघाट (मऊ)। नगर पंचायत कस्बे के बाबा मेलाराम मंदिर परिसर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया की तरफ से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उद्घाटन बाबा मेला राम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाबचंद गुप्ता, आरएसएस बलिया विभाग कार्यवाहक विनोद वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. फैजान और आचार्य श्यामजी पांडेय ने भरत भैया के साथ संयुक्त रूप से किया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे। वहीं, दर्जनों मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनपद समेत लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हड्डी, नस एवं जोड़ रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, नाक-कान-गला रोग, कार्डियोलॉजी, दंत रोग और बाल रोग से संबं...