सैकड़ों बच्चों ने योग कर बड़ों को दिया निरोग रहने का संदेश
रामगढ़, जून 21 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी स्थित भारत-भारती विद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौकेपर बच्चों ने निरोग रहने के लिए योग किया। इसके साथ ही सैकड़ों लोगों के बीच यह संदेश दिया कि बगैर योग निरोगी काया की कल्पना बेमानी है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग एक वैज्ञानिक जीवन शैली है, जिसका व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग सत्र की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, शीर्षासन, सर्वांगासन, धनुरासन और त्रिकोणासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- केडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.