उरई, मार्च 13 -- कोटरा। नगर की शाही जामा मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम भाईयों ने नमाज पढ़ी। वहीं काज़ी की मस्जिद मे अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी। नगर की शाही जामा मस्जिद में पेस इमाम फाज़लुर रहमान ने जहाँ सैकड़ों लोगों को नमाज पढाई वहीं काजी की मस्जिद में हाफिज तौसीब रजा ने मुस्लिम भाईयों को नमाज पढ़ा कर देश के लिए अमन चेन की दुआ मांगी। इस दोरान जहाँ सुबह से ही मुस्लिम भाई अलविदा जुमा के लिए तैयार होते देखे गये तो वहीं महिलाएं आगामी ईद की ख़रीददारी करतीं देखी गयी। यदि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से देखा जाए तो थानाध्यक्ष विमलेश कुमार , एसआई नन्हे लाल ने एतिहात के तौर पर स्वयं मौके पर रह कर दोनों मस्जिदों व संपूर्ण नगर पर नज़र रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.