अररिया, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के कटहरा स्थित एक भवन में संचालित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा करीब दो सौ से ज्यादा खाताधारियों से लाखों रुपये लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में खाताधारियों ने कंपनी के कार्यालय पहुंचकर जमकर हौ-हंगामा किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराते हुए कार्यालय से कुछ दस्तावेज एवं सामान जब्त कर थाना ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटहरा में कुछ ही दिन पूर्व एक माइक्रो फाइनेंस' के नाम से एक कार्यालय खोला गया था, जहां तीन कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर समूह बनाकर 60 हजार रुपये का लोन देने का प्रलोभन दिया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.