पिथौरागढ़, मार्च 10 -- कनालीछीना। क्षेत्र के कापड़ीगांव निवासी सैकेंड लेफ्टिनेंट प्रियांशु सामन्त के पासिंग आउट परेड के बाद जिला मुख्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। नगर के सिल्थाम पर पिता कुन्दन सिंह सामन्त, ग्राम प्रधान कापड़ीगांव इन्दू सामन्त सहित अन्य लोगों ने ढोल नगाड़ो व फूलमाला से प्रियांशु का स्वागत किया। उन्हें चाचा त्रिलोक सिंह, माता लक्ष्मी देवी, ललित मोहन, प्रदीप सिंह, सोनम मेहता, विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल, किशन सिंह भंडारी, रवीन्द्र कुमार, रवि धामी, पंकज धामी ने शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.