एडिनबर्ग, जुलाई 15 -- बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नई उपसमिति प्रशासन समीक्षा समिति का प्रमुख बनाया गया जिसने क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के लिए 12.82 मिलियन डॉलर के लोन को भी मंजूरी दे दी। सैकिया के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के नव नियुक्त स्वतंत्र निदेशक डॉक्टर रोस रिवाज इस समिति में हैं। सैकिया नवगठित फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी हैं जिसके अध्यक्ष बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तामिम इकबाल हैं। समिति में क्रिकेट नामीबिया के डॉक्टर रूडी वान वूरेन , इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गूड और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग भी हैं।मॉरिशस बना ICC का 111वां सदस्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज की मदद के लिए ऋण को मंजूरी दी गई। आईसीसी ने स...