मथुरा, मार्च 26 -- बिजली बिल जमा न करने पर करीब चार हजार स्मार्ट मीटरों की लाइट ऑन लाइन काट दी गई। बिल माइनस में होने पर उपभोक्ता ऑन लाइन रिचार्ज नहीं करा रहे थे। बिजली सप्लाई कटने के बाद बकाएदारों ने बकाया राशि जमा यानि रिचार्ज किया। विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं के बिल माइनस में चल रहे हैं, उनकी लाइट ऑन लाइन कटवाई जा रही है। मुख्यालय स्तर से फिर करीब साढ़े तीन से चार उपभोक्ताओं की लाइट बंद कर दी गई। जब काफी समय लाइट चालू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने बिजली इंजीनियर एवं बिजलीघर संपर्क किया। मीटर में करंट आ रहा था लेकिन अंदर सप्लाई नहीं आ रही थी। पता चला कि बिल जमा न होने पर लाइट नहीं आ रही है। उपभोक्ताओं ने लाइट चालू करने के लिए रिचार्ज किया तब जाकर लाइट चालू हुई। बिजली कर्मचारियों द्वारा प्रीपेड मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.