उरई, मार्च 16 -- कालपी। मोहल्ला राम चबूतरा में एक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। शोएब रजा की ओर से आयोजित इस इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया। जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिली। इफ्तार के लिए खजूर, फल, बिरयानी सहित कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रबंध किया गया था। सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ बैठकर अपना रोजा खोला और इन व्यंजनों का आनंद लिया। रमजान के पवित्र महीने में रोजेदारों को इफ्तार कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। इफ्तार के बाद सभी उपस्थित लोगों ने नमाज अदा की और अल्लाह से देश में अमन-चैन, सुकून तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। आयोजक शोएब रजा ने इस अवसर पर कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। यह महीना आपसी प्रेम, भाईचारा, मोहब्बत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। इस इफ्तार पार्टी...