उरई, मार्च 17 -- कालपी। राम चबूतरा में रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। शोएब रजा की ओर से आयोजित इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया। जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिली। इफ्तार के लिए खजूर, फल, बिरयानी सहित कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रबंध किया गया था। आयोजक शोएब रजा ने कहा रमजान का महीना इबादत का महीना है। यह महीना आपसी प्रेम, भाईचारा, मोहब्बत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। इस इफ्तार पार्टी में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, जब्बार राइन, महबूब सिद्दीकी, समाजसेवी आसिफ कुरेशी, अनीश मंसूरी ठेकेदार, परवेश भाई, मुसर्रत प्रधान बिलाहपुर, शादाब खान, पूर्व सभासद दिलशाद अंसारी समेत सैकड़ों लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.