लखनऊ, नवम्बर 3 -- सैकड़ों मरीजों के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कर जिंदगी बचाने वाले नामचीन न्यूरोसर्जन पद्मश्री डॉ. एके महापात्र खुद इसी बीमारी से जिंदगी की जंग हार गए। पीजीआई के पूर्व निदेशक रहे डॉ. महापात्र (74) का सोमवार रात को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह कई महीने से गंभीर मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर दो अक्टूबर को उन्हें भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स लाया गया था। उनके निधन पर संस्थान के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने गहरी संवेदना और शोक जताया। न्यूरो सर्जन डॉ. एके महापात्र वर्ष 2006 से 2009 तक पीजीआई के निदेशक रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में न्यूरो सर्जरी विभाग,ट्रॉमा सेंटर और ट्रांसप्लांट यूनिट के विस्तार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं, शोध और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती दी। यह भी पढ़ें- प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक महाप...