छपरा, दिसम्बर 21 -- परसा,एक संवाददाता। जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत नवजात शिशुओं, मां की देखभाल को लेकर जननी बाल सुरक्षा के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थियों खाते में नहीं आ रही है। उनके परिजन अस्पताल का चक्कर काट रहे है लेकिन प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिलने से परिजनों में नाराजगी भी है। उत्तीमपुर निवासी रणजीत सिंह की मां ने बताया कि पतोहू आरती देवी का 16जुलाई को अस्पताल में प्रसव हुआl। वहीं परसा मथुरा निवासी राजा कुमार की मां ने बताया कि पतोहू ब्यूटी कुमारी को 3 साल पहले अस्पताल में डिलीवरी हुआ लेकिन आज तक उसका प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाया है। परसा मथुरा निवासी राजा कुमार की पत्नी ब्यूटी कुमारी को भी 3 साल पहले, वही परसा मथुरा निवासी गोविंद सिंह की पत्नी श्वेता कुमारी सात वर्ष पहले पुत्री एवं चार वर्ष पहले अस्पताल में प्रसव ...