सैकड़ों बोरी अनाज और हजारों बोरे गायब, होगी कार्रवाई
गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी केके सिंह द्वारा किए गए निरीक्षण में दो खरीद केंद्रों पर भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं। आकस्मिक जांच के दौरान अनाज और खाली बोरियां गायब मिली। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक, पीसीयू को पत्र भेज कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।गुरुवार को पीसीयू के गेहूं क्रय केंद्र बी पैक्स केशवपुर (डोमहर माफी) के आकस्मिक निरीक्षण में पाया गया कि केंद्र पर कुल 186 कुंतल (372 बोरी) खरीद के सापेक्ष केवल 173 बोरी गेहूं ही स्टॉक में उपलब्ध था, जबकि 199 बोरी गेहूं गायब मिला। इसके अलावा केंद्र से 313 खाली पीपी बोरे और 400 खाली जूट बोरे भी अनधिकृत रूप से गायब मिले। अधिकारियों ने इसे केंद्र प्रभारी द्वारा दुर्विनियोग का मामला माना है। इसी तरह पीसीयू के ही एक अन्य ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.